राजकोट (नेहा): गुजरात के राजकोट जिले के जसदन तालुका के आटकोट गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हद हदें पार कर दी गईं। आरोपी ने न सिर्फ बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड तक डाल दी। यह मामला दिल्ली के निर्भया कांड जैसा ही है। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और उसे गंभीर हालत में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह को पास के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। रामसिंह भी उसी इलाके में खेती का काम करता था।


