नई दिल्ली (नेहा): शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (31 अक्टूबर) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है।
सेंसेक्स 465 अंक की गिरावट के साथ आज 83,938.71 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 155 अंक फिसलकर 25,722.10 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा।
निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 45 अंकों की गिरावट के साथ 17,006.30 अंक पर बंद हुआ।


 
			
 
                                 
                              
		 
		 
		 
		