मुंबई (नेहा): भारतीय शेयर मार्केट में दो दिनों से जारी गिरावट बुधवार को भी कायम रही। 10 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, शुरुआती कारोबार में दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
लेकिन दोपहर तक आते-आते बाजार ने अपनी बढ़त खो दी और लाल निशान पर कारोबार करने लगी। बाजार बंद होने पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंक या 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 84,391.27 तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 81.65 अंक या 0.32 फीसदी फिसलकर 25,758.00 के लेवल पर ट्रेड करते हुए बंद हुए।


