नई दिल्ली (नेहा): शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और बड़े शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी ने आज ऑल टाइम बनाया। यह 182.00 या 0.70% की तेजी के साथ 26,328.55 पर बंद हुई। वहीं सेंसेक्स 573.41 अंक उछल कर 85,762.01 पर बंद हुआ। निफ्टी का पिछला ऑल टाइम हाई 26326 था।
निफ्टी 50 पैक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे, जिनमें करीब 2% तक की तेजी आई। दूसरी ओर, आईटीसी और बजाज ऑटो में कमजोरी दिखी और ये शेयर 4% तक टूटे।


