नई दिल्ली (नेहा): भारतीय शेयर बाजार में साल के पहले दिन हरियाली दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शांत ग्लोबल माहौल के बीच हरे निशान पर खुले। 30 शेयर वाला BSE सेंसेक्स 34.95 अंक बढ़कर 85255.55 पर खुला, जबकि निफ्टी 43.7 अंक बढ़कर 26173.30 पर खुला।
बता दें कि भारतीय बाजार बुधवार को पॉजिटिव नोट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांच और चार सेशन की गिरावट के बाद फिर से ऊपर चढ़े। सरकार के कुछ स्टील इंपोर्ट पर तीन साल की सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के फैसले और दूसरे सपोर्टिव फैक्टर्स के बाद मेटल स्टॉक्स में तेजी आई। BSE सेंसेक्स 545 अंक या 0.64% बढ़कर 85,220.60 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 लगभग 191 अंक या 0.74% बढ़कर 26,129.60 पर समाप्त हुआ।


