हैदराबाद (नेहा): रियालंस एंटरटेनमेंट ने एक नई फिल्म का एलान किया है, जिसका नाम ‘मी नो पॉज मी प्ले’ है। यह फिल्म मेनोपॉज पर आधारित है। मेकर ने फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू के साथ अन्य जानकारियां साझा की है। सोमवार को रिलायंलस एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘मी नो पॉज मी प्ले’ का एलान किया है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए मेकर ने कैप्शन में लिखा है, ‘नो मोर टैबू, नो मोर साइलेंस, बॉलीवुड की पाथ-ब्रेकिंग स्टोरी यहीं से शुरू होती है, मी नो पॉज मी प्ले पंजाबी काम्या और दीपशिखा नागपाल अभिनीत, मेनोपॉज पर आधारित दुनिया की पहली फीचर फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो गई है।’
मेकर के मुताबिक, समर के. मुखर्जी ‘मी नो पॉज मी प्ले’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। मनोज कुमार शर्मा इस फिल्म के राइटर और निर्माता है। जबकि सूरज सिंह मास सह-निर्माता, मनोज कुमार शर्मा और शकील कुरैशी ने स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखा है। इसके अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट डिजिटल मार्केटिंग पार्टनर है। यह फिल्म बेस्ट सेलर उपन्यास ‘मी नो पॉज मी प्ले’ पर आधारित है. इस किताब को मनोज कुमार शर्मा ने लिखा है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हर महिला की कहानी है। इस फिल्म में पंजाबी काम्या और दीपशिखा नागपाल अहम भूमिका में है। इनके अलावा फिल्म में करण सिंह छाबड़ा, निशांत सिंह, मोनिंदर सिंह, अंशू माया कटारिया, इवान मारन, काजल शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा समेत कई कलाकार शामिल है।
मेनोपॉज का मतबल है – मासिक धर्म (पीरियड) का बन्द होना. यह एक नेचुरल प्रॉसेस है, जिसमें महिलाओं को पीरियड होना हमेशा के लिए बंद हो जाता है। यह महिलाओ में 40 से 50 साल की उम्र के बाद शुरू होता है। ‘मी नो पॉज मी प्ले’ एक उपन्यास है, जिसमें मशहूर राइटर मनोज कुमार शर्मा ने लिखा है। उन्होंने अपने इस उपन्यास को सीखने के लिए इस तरह से गढ़ा है कि यह पढ़ते समय और पढ़ने के बाद पाठक की आत्मा पर लंबे समय तक चलने वाला प्रभाव छोड़ता है। यह एक काल्पनिक उपन्यास है, जो मनोरंजन के जरिए लोगों को ज्ञान देने का काम करता है। इसमें अधेड़ उम्र की महिलाओं के सामना अक्सर अनदेखी की जाने वाली चुनौतियों, खासकर मेनोपॉज के दौरान, पर प्रकाश डाला गया है।