नई दिल्ली (नेहा): भारत और यूरोपियन यूनियन आज मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। दोनों देश 2007 से इसपर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, अब 18 साल बाद ये कोशिश कामयाब होती दिखाई दे रही है। इससे भारत में यूरोपियन यूनियन से आने वाले कई सामान सस्ते हो सकते हैं।
भारत-यूरोपियन यूनियन FTA को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, इस ऐतिहासिक समझौते पर मुहर लग चुकी है, जिसका आज औपचारिक एलान किया जा सकता है। अगर भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच FTA होता है, तो 2031 तक दोनों देशों के बीच का ट्रेड 51 अरब डॉलर (4,67,925 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की संभावना है। इससे भारत के निर्यात में भी बढ़ोत्तरी होगी।


