नई दिल्ली (नेहा): नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 7 सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक में एतिहासिक बदलाव किए है। इस बार 2026-27 के नए सिलेबस की बुक्स में महमूब गजनवी के भारत पर हमलों को विस्तार से जोड़ा गया है। पिछली किताबों में इस विषय पर केवल छोटा सा पैराग्राफ था। नई किताब में इस चैप्टर का नाम The Ghaznavi Invasions है। इसमें विद्यार्थियों को छह पेज का पूरा सेक्शन मिलेगा, जिसमें गजनवी के भारतीय उपमहाद्वीप पर 17 हमलों की लिस्ट दी गई है। इसमें मथुरा और कन्नोज के मंदिरों को तोड़ने, गुजरात के सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और शिवलिंग हटाने का समझाया गया है।
बुक में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कब हुआ? किसने किया? ये सब बताया गया है। इसी के साथ छात्रों के लिए कुछ सवाल में शामिल किए हैं। जैसे मंदिर के पुनर्निर्माण का पूरा खर्चा सार्वजनिक दाने से क्यों उठाया गय नई बुक में विद्यार्थी पढ़ेंगे कि गजनवी के हमलों के दौरान हजारों आम भारतीयों का नरसंहार हुआ था। इन्होंने कैदियों को गुलाम बनाया और कैसे बच्चों को मध्य एशिया के गुलाम बाजारों में बेच दिया।
अल-उतबी और अल-बिरूनी जैसे ऐतिहासिक स्रोतों का हवाला देते हुए गजनवी को शक्तिशाली, लेकिन क्रूर और बेरहम कमांडर के रूप में वर्णित किया। जिन्होंने हिंदू, बौद्ध, जैन और प्रतिद्वंद्वी इस्लामी पंथों को निशाना बनाया था। गजनवी सेक्शन से पहले एक बॉक्स में सावधानी का संदेश दिया गया है। जिसमें कहा गया कि ऐतिहासिक विवरण अक्सर युद्धों और संघर्षों काे अधिक स्थान देते हैं। जबकि शांति और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कम।


