नई दिल्ली (नेहा): नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस को खरीदेगा। नकद और शेयर आधारित इस सौदे का कुल मूल्य 82.7 अरब डॉलर (करीब 7,44,095 करोड़ रुपए) आंका गया है। इसमें कर्ज भी शामिल है। वार्नर ब्रदर्स डिस्करी अपनी केबल यूनिट को अलग रखेगी। इसका मतलब यह हुआ कि सीएनएन, टीएनटी और डिस्कवरी जैसे चैनलों को नियंत्रित करने वाली एक अलग कंपनी होगी। नेटफ्लिक्स पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी पेड स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसके 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
”गेम आफ थ्रोंस”, ”डीसी कामिक्स” और ”हैरी पॉटर” जैसी मशहूर फ्रेंचाइजी के मालिक वार्नर ब्रदर्स को खरीदने से हालीवुड में नेटफ्लिक्स (Netflix) का दबदबा कायम हो जाएगा। यह अधिग्रहण टेक कंपनियों द्वारा हालीवुड पर कब्जे के प्रयास को भी अंतिम रूप देगा। अभी तक टेक कंपनियों ने स्टूडियो खरीदने के बजाय हालीवुड में अपने दम पर वृद्धि की है। 2022 में, अमेजन ने जेम्स बांड और मेट्रो-गोल्डविन मेयर का 8.5 अरब डालर में अधिग्रहण किया था।


