नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति-सिंगर निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं। हाल ही में एक वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उनके सॉन्ग को सुनकार प्रियंका कमरे से भागती दिख रही हैं। इसे देख यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उसी कमरे में अभिनेत्री एलईडी फेस मास्क पहने, सोफे पर बैठी किताब पढ़ने में व्यस्त हैं। जब निक गाना गा रहे थे, तो प्रियंका कुछ देर तक उन्हें देखती रहीं। इसके बाद प्रियंका अपने पति से हैरान होकर चुपचाप कमरे से बाहर चली गईं।
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा,’क्या ये काफी तेज है?’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘प्रियंका शांति से अपनी किताब पढ़ना चाहती हैं।’ एक और यूजर ने कहा, ‘मैं आपको यूरोप में नहीं सुन पा रही हूं।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का अंदाज पसंद आया। साथ ही एक ने कहा कि लगता है परी डरी गई