नई दिल्ली (नेहा): भौतिकी, साहित्य और शांति सहित कई क्षेत्रों में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
सबसे पहले मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा होगी। यह पुरस्कार उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने चिकित्सा या मानव स्वास्थ्य में बड़ी खोज की हो।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल चिकित्सा या शरीरक्रिया विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के लिए भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोनों पर किए गए शोध को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
अवॉर्ड का ऐलान स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट से दोपहर करीब 3:00 बजे होगा। विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 9 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।