नई दिल्ली (राघव): कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ और इस घटना में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और सिंधू समझौता रद्द करने से लेकर पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने तक जैसे कई बड़े फैसले लिए। इस घटना के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। भारत ने पाक कलाकारों का ना सिर्फ बैन किया बल्कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट तक को हटा दिया गया है। इसी बीच बिलबिलाते हुए पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों को बैन कर दिया गया है।
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार के इस फैसले के बाद अब पाक के लोगों को भारतीय गाने सुनने के लिए नहीं मिलेंगे। शहबाज सरकार ने हिंदुस्तानी गानों पर रोक लगाने का आदेश पाक रेडियो को दिया है। जहां उन्हें पहले सिंधू नदी का पानी नहीं मिल रहा वहीं, अब भारतीय गानों से भी पाक के लोगों की दूरियां बना दी गई है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना को खुली छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि ये सेना तय करे कि कब कहां और कैसे आतंकियों को जवाब देना है। इसकी स्ट्रैटेजी वो खुद बनाएं।