By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: पाकिस्तानी सेना ने LoC पर लगातार 9वें दिन भी की गोलीबारी, भारतीय सेना ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > जम्मू और कश्मीर > पाकिस्तानी सेना ने LoC पर लगातार 9वें दिन भी की गोलीबारी, भारतीय सेना ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब
national newsजम्मू और कश्मीर

पाकिस्तानी सेना ने LoC पर लगातार 9वें दिन भी की गोलीबारी, भारतीय सेना ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब

Nri Rashtriya
Last updated: May 3, 2025 4:17 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

जम्मू (नेहा): पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने जिस तरह पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाए हैं, उससे बौखलाकर पाकिस्तान आए दिन एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान सैनिकों ने शनिवार (गुरुवार रात) को भी एलओसी पर गोलीबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने उसी की भाषा में जवाब दिया। वहीं भारतीय सेना ने इसको लेकर बयान जारी किया है। भारतीय सेना ने कहा कि 02-03 मई, 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कूटनीतिक दबाव झेल नहीं पा रहा पाकिस्तान बौखलाहट में नियंत्रण रेखा को सुलगाने कोशिश में है। दिन के उजाले में चेहरा छिपा रहा पाकिस्तान रात में अंधेरा गहराते ही गोलीबारी करने में लग जाता है। वह एलओसी से सटे छह में से पांच जिलों में पिछले आठ दिन से गोलीबारी कर रहा है। गुरुवार की रात में भी उसने फायरिंग की। शुक्रवार को तड़के तक रुक-रुककर गोलीबारी की जाती रही, जिसका भारतीय सेना ने संयमित होकर करारा जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर में एलओसी से पांच जिले लगते हैं और अब शनिवार को भी पाक सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी की। इसमें उत्तरी कश्मीर के तीन जिले बांडीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा हैं तो वहीं जम्मू संभाग में राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले का अखनूर सेक्टर नियंत्रण रेखा से लगता है।

गुरुवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने हल्के हथियारों से कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी के नौशहरा और जम्मू के अखनूर सेक्टर में गोलियां दागीं। इस गोलीबारी से पाकिस्तान सीमा पर सैन्य तनाव बढ़ाने की कोशिश में है। पाकिस्तानी सैनिकों की मंशा भारतीय जवानों को उकसाने वाली रहती है। बताया जाता है कि पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ने के लिए अपने क्षेत्र में एलओसी के पास सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई है। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की प्रत्येक दुस्साहस का भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब तक की गोलीबारी में भारतीय क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related Posts:

  • 5
    पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया संघर्ष विराम का…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

गुजरात ATS ने बेंगलुरु से शमा परवीन को किया गिरफ्तार

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

J&K के सांबा शहर में मिला गोला-बारूद

J&K: 7वां दिन, आस-पास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, अभियान जारी

जम्मू पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों का हुआ Transfer

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील मैसेज भेजने वाला व्यक्ति पुणे से गिरफ्तार
Next Article गोवा के लैराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात ATS ने बेंगलुरु से शमा परवीन को किया गिरफ्तार
national news August 7, 2025
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
national news Politics August 7, 2025
J&K के सांबा शहर में मिला गोला-बारूद
national news जम्मू और कश्मीर August 7, 2025
J&K: 7वां दिन, आस-पास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, अभियान जारी
national news जम्मू और कश्मीर August 7, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?