नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान लाइमलाइट में किसी ना किसी तरह से आ ही जाते हैं। हाल ही में अभिनेता ने कुछ ऐसा कह दिया है कि देखते ही देखते वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल हुआ ये कि हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में ‘जॉय फोरम 2025’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ पहुंचे। तीनों खान्स को एक ही मंच पर देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं था। लेकिन यहीं पर बातचीत के दौरान सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि पाकिस्तान के सीने में आग लग गई। अब सलमान ने ऐसा क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
जॉय फॉरम 2025 के इवेंट में कई हस्तियां शामिल हुई थीं। यहीं पर सलमान, शाहरुख और आमिर भी मौजूद थे। तीनों ही एक्टर्स ने ग्लोबल सिनेमा, भारतीय फिल्म्स और अपने करियर के साथ साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। इसी दौरान सलमान ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बलूचिस्तान की भी चर्चा की। इसी बीच सलमान ने कहा कि, ‘आज अगर कोई हिंदी फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होती है तो वो सुपरहिट हो जाती है।
इतना ही नहीं, तमिल, तेलुगू और मलयाली फिल्में भी यहां अच्छा बिजनेस कर रही हैं, क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते और काम करते हैं। हमारे देश से कई लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग सभी यहां काम करते हैं।’ सलमान ने जैसे ही कहा कि, ‘बलूचिस्तान के लोग’, बस इसी बात पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।