दरभंगा (नेहा): दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उसरी गांव में पुलिस पर आरोपित पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरोगा उपेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आर्म्स एक्ट मामले में फरार आयोजित पंचम लाल यादव को गिरफ्तार करने के लिए बहड़ी थाने की पुलिस गई थी।
जहां स्थानीय पुलिस की सहयोग से घेराबंदी कर छापामारी की गई। इसी दौरान पंचम लाल के समर्थक ने हमला कर दिया। इसमें दरोगा उपेंद्र सिंह जख्मी हो गए। उधर पुलिस ने हमलावरों में एक अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।