नई दिल्ली (पायल): दसवीं पातशाही गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएँ एकता, दया और सभी के लिए सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, दया और बलिदान के प्रतीक हैं और उनका जीवन और शिक्षाएं सभी को सत्य, न्याय और धर्म के लिए दृढ़ रहने और मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित करती हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने तख्त हरिमंदर पटना साहिब की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जहां उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर से संबंधित पवित्र ‘जोड़े साहिब’ के भी दर्शन किए।

