नई दिल्ली (पायल): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी देश अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गई हैं। इस यात्रा का मकसद इन दोनों देशों के साथ भारत की साझेदारी बढ़ाना और सहयोग के नए रास्ते खोलना है। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दोनों देशों की पहली आधिकारिक यात्रा है।
राष्ट्रपति मुर्मू अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुँचेंगे। वह अपने अंगोलाई समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ वार्ता करेंगे।
वह अंगोला की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के जश्न में भी हिस्सा लेंगे और वहां की संसद को संबोधित करेंगे। इस वर्ष भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
वह बोत्सवाना की राजधानी गैबॉन में अपने समकक्ष ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात करेंगे। वह वहां नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा से भारत और इन देशों के बीच कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे के विकास और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत होंगे।


