नई दिल्ली (नेहा): पंजाब के संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली में घर पर अंतिम सांस ली। वह 74 साल के थे और कुछ वर्षों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, जिसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) से चल रहा था।
पंजाबी संगीत के “सम्राट” माने जाने वाले चरणजीत अपने दशकों के करियर में आहूजा ने कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया और बॉलीवुड फिल्मों के साउंडट्रैक में भी योगदान दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जाहिर किया है।


