मानसा (नेहा)- पंजाब की मानसा जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बजिंदर सिंह पर आरोप है कि वह गरीबों को पैसे देकर धर्मांतरण कराता था और उसे विदेश से फंडिंग मिलती थी। पुलिस ने इस मामले में 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद विदेशों से फंडिंग ओर धर्मांतरण के मामले में राजस्थान पुलिस ने पास्टर से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। दरअसल, भरतपुर पुलिस प्रोफेट बजिंदर को मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। यह गिरफ्तारी 12 फरवरी 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में हुए धर्मांतरण के मामले में हुई। प्रोफेट बजिंदर पर आरोप है कि वह लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहा था और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। कोर्ट ने बजिंदर को 15 दिन के लिए सेवर जेल भेज दिया है।
बता दें कि अटल बंद थाना पुलिस प्रोफेट बजिंदर को मानसा जेल से भरतपुर लेकर आई। उन्हें अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-4 के सामने पेश किया गया। जज ने बजिंदर को 15 दिन के लिए सेवर जेल भेज दिया। यह मामला 12 फरवरी 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में पकड़ा गया था। यहां धर्मांतरण हो रहा था। जांच में प्रोफेट बजिंदर का नाम सामने आया था।
इस मामले में FIR 30 फरवरी 2024 को दर्ज हुई थी। संदीप कुमार के वकील उत्तम सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2024 को सोनार हवेली में धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था। इसके बाद 30 फरवरी को अटल बंद थाने में FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस बजिंदर सिंह को चंडीगढ़ जेल से भरतपुर लेकर आई है। बजिंदर सिंह पहले से ही दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहा है।