मुंबई (नेहा): एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इटली में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद अब हैदराबाद लौट आए हैं। दोनों भले ही अलग-अलग इटली पहुंचे थे, लेकिन सोमवार को उन्हें एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया और मास्क पहने नजर आए। जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
सोमवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने लो-प्रोफाइल रहना पसंद किया और मास्क पहने नजर आए। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स के लिए पोज नहीं दिए और अपनी-अपनी टीम व सिक्योरिटी के साथ अलग-अलग चलते दिखे। रश्मिका ग्रे ट्राउजर, व्हाइट टर्टलनेक और ब्लैक कोट में नजर आईं, वहीं विजय लूज ब्लैक ट्राउजर, लेदर जैकेट और ब्लू कैप में दिखाई दिए।
एयरपोर्ट पर दोनों की साथ मौजूदगी ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। एक यूजर ने लिखा, ‘न ज़्यादा दिखावा, न बनावट-बस दो लोग जो साथ में सच में खुश दिख रहे हैं।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘विजय देवरकोंडा और रश्मिका की जोड़ी सुपरहिट है।’ कई फैंस ने उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ और ‘लव बर्ड्स’ बताया।


