जम्मू (पायल): दिसंबर की शुरुआत होते ही करोड़ों लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। माना जा रहा है कि RBI अपनी आने वाली MPC मीटिंग में रेपो रेट 0.25% (25 bps) कम कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो होम लोन और ऑटो लोन की EMI भी घट जाएगी।
RBI की MPC मीटिंग 3 दिसंबर से शुरू होगी और 5 दिसंबर की सुबह 10 बजे गवर्नर संजय मल्होत्रा फैसले का ऐलान करेंगे। अभी रेपो रेट 5.5% है। कम होने पर यह 5.25% हो सकता है।
पिछले दो महीनों से रिटेल महंगाई काफी कम है।खाने-पीने की चीजें सस्ती हुई हैं। कोर महंगाई भी अक्टूबर में 2.6% थी। कई रिपोर्टों में भी कहा गया है कि 25 bps की कटौती हो सकती है।
भारत की GDP ग्रोथ 8.2% रही है, जो बहुत अच्छी है।
SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा के इकोनॉमिस्ट का मानना है कि RBI शायद रेट में बदलाव न करे और अभी न्यूट्रल रुख बनाए रखे।
बता दे कि पिछले साल फरवरी से अगस्त तक RBI ने कुल 100 bps तक रेपो रेट कम किया था।


