नई दिल्ली (राघव): सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आज 21 जुलाई 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,180 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 91,840 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। पिछले हफ्ते सोने का रेट में 300 रुपए का उछाल आया है। वहीं आज चांदी की कीमत 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव सुधर गए। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,358.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,363.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.46 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 38.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।