नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो गए। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए।
वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। धोनी को देखने के लिए सलमान के फार्महाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सलमान और धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


