नई दिल्ली (नेहा): हिंदी फिल्म सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड और करीबी शेरा पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल का उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अपने पिता के निधन की जानकारी शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी है। इसके अलावा उनकी अंतिम यात्रा की डिटेल्स भी शेयर की है।
90 के दशक शेरा सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी पहचान भी एक फिल्मी सितारे जैसी हो गई है। अब जब शेरा के जीवन का सबसे कठिन पल आया है, तो उसकी चर्चा होनी बनती है। दरअसल एनडीटीवी की खबर के अनुसार शेरा ने एक आधिकारिक बयान लिखते हुए बताया है-
मेरे पुज्यनीय पिताजी श्री सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से मेरे निज आवास 1902 द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकलेगी। इस तरह से शेरा ने अपने पिता के निधन को लेकर अहम जानकारी दी है।