नई दिल्ली (नेहा): देश इन दिनों एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। वहीं पंजाब राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर रावी नदी में उफान के कारण गुरदासपुर, दीनानगर, और डेरा बाबा नानक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
दूसरी तरफ, अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। सितंबर 2025 में देशभर में 15 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां राष्ट्रीय त्योहारों, राज्य स्तरीय पर्वों, और वीकेंड्स के चलते होंगी।