By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने चंडीगढ़ में किया सुसाइड
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने चंडीगढ़ में किया सुसाइड
national news

हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी ने चंडीगढ़ में किया सुसाइड

Nri Rashtriya
Last updated: October 7, 2025 10:37 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (नेहा): हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। पूरन कुमार हरियाणा में एडीजीपी के पद पर थे। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर की आईएएस हैं। वह अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में हैं। वाई पूरन कुमार का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में रहता है। जानकारी के मुताबिक वाई. पूरण कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। उन्होंने सोमवार को अपने गनमैन से बंदूक ली थी। उनकी बेटी को यह बंदूक बेसमेंट में मिली।

सूत्रों की मानें वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मारी है। उनका बेसमेंट साउंडप्रूफ है जिसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद उनकी बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता की लाश पड़ी थी और पास में रिवॉल्वर भी पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। वाई. पूरन कुमार हरियाणा कैडर के आईपीएस थे। अभी वह पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। वह अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। घटना के दौरान एडीजीपी रैंक के अधिकारी पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार घर में नहीं थी। वह अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में हैं।

पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को घटनास्थल पर भेजा गया और फिलहाल जांच जारी है। हरियाणा की सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या क्यों की, अभी तक यह सामने नहीं आया है। एडीजीपी रैंक के पूरन कुमार आईपीएस की सीनियॉरिटी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। सिस्टम को हमेशा चुनौती देते हैं। वह समय-समय पर गृह मंत्री अनिल विज को भी पत्र लिखते थे। वह हरियाणा में टीचर हत्याकांड की जांच कर रहे थे।

Related Posts:

  • 49
    जापान में नायब सैनी की बड़ी कामयाबी, 220 करोड़ के…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

दिल्ली: 5 दिन बंद रहेंगी ये सड़कें

बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी में मेलोनी

दीपिका ने बिना नाम लिए खोली सुपरस्टार्स की ‘पोल’!

सीएम नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका

UPPSC परीक्षा के दिन नमो भारत सेवाओं का समय बदला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिल्पा शेट्टी से 4.30 घंटे पूछताछ, 60 करोड़ के फ्रॉड मामले में EOW ने दर्ज किए बयान
Next Article लड़की की वजह से सलमान और जैकी के बीच आई थी दूरियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

इस्लामाबाद, रावलपिंडी और लाहौर में इंटरनेट बंद
International News October 10, 2025
दिल्ली: 5 दिन बंद रहेंगी ये सड़कें
national news October 10, 2025
बुर्का और नकाब पर बैन की तैयारी में मेलोनी
national news October 10, 2025
दीपिका ने बिना नाम लिए खोली सुपरस्टार्स की ‘पोल’!
Entertainment national news October 10, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?