नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सर्जियो गोर ने आधिकारिक रूप से भारत में अमेरिकी राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है।
38 वर्षीय गोर को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शपथ दिलाई, जहाँ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वयं मौजूद थे। इस ऐतिहासिक समारोह में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और सांसद भी उपस्थित रहे।


