नई दिल्ली (नेहा): नवरात्रि का पर्व देवी उपासना, साधना और सिद्धियां प्राप्ति करने का उत्सव है। नवरात्रि पर देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-आराधना करने का खास महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा का पर्व शुरू हो जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है।
जो 01 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही खास होगी क्योंकि यह 9 दिनों के बजाए 10 दिनों का होगा। इस तरह का ये संयोग लगभग 9 वर्षों के बाद बन रहा है। आपको बता दें इससे पहले साल 2016 में नवरात्रि 10 दिनों की थी। शास्त्रों के अनुसार जब नवरात्रि की तिथियों में बढ़ोतरी होती है तब इसे बहुत ही शुभ मानी जाती है।