नई दिल्ली (नेहा): गुजरात के गोधरा शहर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गोधरा के वृंदावन नगर 2 इलाके की है। जहां आग लगने से निकले धुएं में दम घुटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आज 21 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे घर के ग्राउंड फ्लोर पर पड़े सोफे में अचानक आग लग गई। आग का धुआं तेजी से पूरे घर में फैल गया। धुएं के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
ए डिविजन पुलिस स्टेशन ऑफिसर आरएम वसैया ने बताया कि सभी लोग नींद में सो रहे थे। इसी वक्त आग लगी और धुआं पूरे घर में भर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों में जौहरी कमल दोशी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45), और उनके बेटे देव (24) और राज (22) शामिल थे।


