जयपुर (नेहा): चांदी ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार को चांदी के दाम 2 लाख के पार पहुंच गए, जो नया रिकॉर्ड है। चांदी के भाव एक साल में दोगुने हो गए हैं। इसके अलावा सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
जयपुर सर्राफा बाजार के पदाधिकारी मातादीन सोनी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को चांदी के दाम 88 हजार के आसपास थे, लेकिन दिसंबर में दाम 2 लाख पार कर गए। एक साल में चांदी के दाम दोगुने हो गए। सोनी ने कहा कि चांदी की मांग अधिक है, लेकिन उत्पादन कम है। साथ ही इंडस्ट्री सेक्टर में चांदी की मांग कुछ साल से बढ़ी है।


