मुंबई (नेहा): गुलशन कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे अब्दुल रऊफ मर्चेंट की जेल में निधन हो गया है। वह अपनी सजा के तहत जेल में बंद था, जहां लंबी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उसकी मौत हुई है। बता दें कि उसे दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसे घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
12 अगस्त 1997 की सुबह मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोज की तरह वे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी कार से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसने पूरे बॉलीवुड और देश को झकझोर दिया था।


