नई दिल्ली (नेहा): आपका टैलंट कई बार आपकी किस्मत बदल देता है। आप एक रोज सुबह सोकर उठे और देखा कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के सीईओ आपको फॉलो कर रहे हैं सोशल मीडिया पर। बंगलूरू के एक एआई इंजीनियर के साथ भी ऐसा ही हुआ है। एआई इंजीनियर रोहन पॉल को एमेजॉन के जेफ बेजोस पहले से फॉलो कर रहे थे। रविवार की सुबह उन्हें पता चला कि अब सुंदर पिचाई जोकि गूगल के सीईओ हैं, वह भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। सुंदर पिचाई को लेकर कहा जाता है कि वह इंटरनेट पर बहुत कम लोगों को फॉलो बैक करते हैं, इसलिए रोहन पॉल का नाम खास हो गया है।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, रोहन पॉल बंगलूरू के रहने वाले हैं और पेशे से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर और आंत्रप्रेन्योर हैं। उनके काम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इतना तो तय है कि तकनीक के सबसे बड़े टॉपिक यानी एआई की उन्हें अच्छी खास जानकारी होगी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दुनिया को बताया कि गूगल के सीईओ उन्हें फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मानजनक और खुशी से भरा पल बताया है। साथ ही फोन में आए नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
सुंदर पिचाई का रोहन पॉल को फॉलो करना चौंकाता है, क्योंकि सुंदर बहुत ही कम लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि इंटरनेट पर सुंदर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। यह पता नहीं चल सका है कि सुंदर ने रोहन को क्यों फॉलो किया। हो सकता है कि सुंदर के एआई से जुड़े काम की वजह से उन्हें फॉलो किया गया हो और भविष्य में रोहन और सुंदर एकसाथ काम करते हुए भी नजर आएं।