नई दिल्ली (नेहा): एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने हाल ही न्यू ईयर के मौके पर गोवां में एक क्लब में डांस किया था, और अब उसी पर बवाल मच गया है। पंजाबी लोग सोनम बाजवा के शॉर्ट ड्रेस पहनने पर भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने पंजाबियों का जुलूस निकाल दिया। सोनम बाजवा पंजाबी एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी काम कर रही हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म के गाने ‘संदेशे आते हैं’ में उनकी झलक भी देखने को मिली थी। जहां गाने में सोनम की तारीफ हो रही है, वहीं न्यू ईयर पार्टी में किए गए डांस ने उन्हें विवाद में ला खड़ा किया है।
हाल ही एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सोनम बाजवा की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया और साथ में उन्हें ‘फेल हीरोइन’ तक कह दिया। साथ ही कहा कि यह पंजाब का कल्चर नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने सोनम बाजवा के छोटे कपड़ों पर सवाल उठाए। एक ने तो कह दिया कि खाड़कुओं के टाइम पर ऐसी गंदगी नहीं होती थी।
वैसे, सोनम बाजवा कई बार विवादो में फंस चुकी हैं। एक बार तो फतेहगढ़ साहिब में मस्जिद में पंजाबी फिल्म ‘पिट सियापा’ की शूटिंग करने के कारण एक्ट्रेस को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से माफी मांगनी पड़ी थी। तब शाही इमाम ने सोनम बाजवा के लिए कहा था कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने मस्जिद में ही खाना-पीना किया था, जो बहुत बड़ी गुस्ताखी है। उस वक्त सोनम के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी और गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी।
वहीं, एक फिल्म में सिगरेट और शराब पीने के कारण भी सोनम बाजवा लोगों के निशाने पर आ गई थीं। वहीं, साल 2021 में भी तब विवाद हुआ था, जब सोनम बाजवा ने शहनाज गिल ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ कह दिया था। इसके बाद साल 2023 में सोनम बाजवा के कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हुए थे, जो ईसाई धर्म से जुड़े थे। इनमें से एक ट्वीट में लिखा था- मैं जीसस को फॉलो करती हूं लेकिन धार्मिक ईसाई नहीं। तब सोनम पर आरोप लगे थे कि उन्होंने धर्म परिवर्तन किया है।


