नई दिल्ली (नेहा): तमिल एक्टर अजित कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो इटली में हाल ही में हुई GT4 यूरोपियन सीरीज रेस के दौरान कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि रेस के दूसरे राउंड के दौरान उनकी कार मिसानो ट्रैक पर हादसे का शिकार हो गई। गनीमत ये रही कि एक्टर को चोट नहीं आई और वो सुरक्षित हैं। हालांकि, उन्हें रेस से बाहर होना पड़ा। पर उन्होंने जो काम किया है, उसकी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, वो दुर्घटना के तुरंत बाद ग्राउंड स्टाफ को रेस ट्रैक से मलबा साफ करने में मदद करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहे वीडियो में कमेंटेटर को ये कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अजित कुमार कार से बाहर, रेस से बाहर। इस साल हमने उन्हें पहली बार इतनी बड़ी चोट लगते हुए देखा है। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वो जाकर मार्शलों को सभी मलबे हटाने में मदद करते हैं। ज्यादातर ड्राइवर ऐसा नहीं करते।’ बता दें कि ये घटना तब हुई, जब अजित कुमार की कार एक दूसरी खड़ी कार से टकरा गई। खैर। स्टाफ की मदद करने के लिए फैंस एक्टर की पीठ थपथपा रहे हैं। कुछ उन्हें ‘थाला’ कह रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वो एक अच्छे इंसान हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के तौर पर एके को सलाम।’