By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: झारखंड पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > राज्य > झारखंड > झारखंड पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू
national newsPoliticsझारखंड

झारखंड पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू

Nri Rashtriya
Last updated: June 8, 2025 4:26 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

रांची (नेहा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड के प्रभारी के. राजू छह दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रात 8:30 बजे झारखंड पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड जैसे मुद्दों पर कांग्रेस प्रमुखता के साथ काम कर रही है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे।

इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ 10 बजे सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। दाेपहर चार बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे। नौ जून को रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेना।

दोपहर तीन बजे-बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। दस जून को लातेहार, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे, तीन बजे-चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। 11 जून को पूर्वा 11 बजे से रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे, एवं रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। 12 जून को लोहरदगा, जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक आदि के साथ बैठक में भाग लेंगे एवं दोपहर में तीन बजे जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष एवं अन्य लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे।

Related Posts:

  • 15
    हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा झटका
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से होगा शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से झारखंड के दौरे पर

सपा दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

मालेगांव धमाके में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article एलन मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से होगा शुरू
national news झारखंड July 31, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से झारखंड के दौरे पर
national news Politics झारखंड July 31, 2025
लंदन में 17 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
International News July 31, 2025
सपा दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप
national news Politics July 31, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?