नई दिल्ली (नेहा): इंडिया के शेयर मार्केट में आज सुबह तेजी दिखी. बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआत मजबूती के साथ हुई। 265 अंक ऊपर उठकर सेंसेक्स 82,451 पर खुला। वहीं निफ्टी 79 अंक ऊपर 25,139 पर खुला।
बैंक निफ्टी में सुबह 162 अंकों की उछाल आई। बैंक निफ्टी 56,918 पर खुला. वहीं करेंसी मार्केट में रुपया 4 पैसे कमजोर हुआ। रुपया 86.41 रुपए पर खुला। रियल्टी इंडेक्स में डेढ़ पर्सेंट की गिरावट दिखी. लेकिन ऑटो, फार्मा, आईटी, मीडिया में तेजी दिखाई दी।
गौर करें तो मंगलवार को S&P 500 में भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी. वहीं डाओ 180 अंकों की तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ था। वहीं लगातार 6 दिन हाई छूने के बाद नैस्डैक 80 अंक गिर गया था।
उधर देखें तो घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को ग्लोबल बाजारों से तेजी है। GIFT निफ्टी 70 अंक चढ़कर 25150 के अंक को पार करते दिखा। वहीं 75 अंक ऊपर डाओ फ्यूचर्स भी था। यूएस के ट्रेड डील के ऐलान से निक्केई ने लगाई 950 अंकों छलांग लगाई थी।
कमोडिटी बाजार पर नजर डालने पर घरेलू बाजार में चांदी ने 1 लाख 16 हजार 196 रुपए का लाइफ हाई छुआ था। वहीं सोना भी हजार रुपए उछल कर एक लाख के ऊपर पहुंच गया है।
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5 वीक की हाई पर और चांदी 14 साल की ऊंचाई पर थी। कच्चे तेल की बात करें तो वो 69 डॉलर के नीचे था। घरेलू फंड्स की लगातार 12वें दिन खरीदारी जारी रही. कुल 5200 करोड़ की बाजार में खरीदारी की। FIIs की बात करें तो मंगलवार को करीब 5900 करोड़ की बिकवाली की।