नई दिल्ली (नेहा): वैश्विक बाजार से मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी दबाव देखने को मिला। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 6 जनवरी को बाजार लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ खुला।
खासतौर पर ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में कमजोरी ने बाजार की चाल बिगाड़ दी। निवेशकों में सतर्कता का माहौल दिखा और शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में चले गए।


