मुंबई (नेहा): भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उठा-पटक का दौर जारी है। लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार हरे निशान पर आ गया।
शुरुआती कारोबार में 9:17 तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 141.37 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 84,322.33 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 43.15 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 25,920 अंक पर आ गया।


