नई दिल्ली (नेहा): पिछले हफ्ते पॉजिटिव नोट के साथ ट्रेडिंग वीक की क्लोजिंग हुई। निफ्टी लगातार 8वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। यह बढ़ोतरी इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों की वजह ग्लोबल रैली के बाद कारण आई। शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 81,904.70 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 108.50 अंक या 0.43% के उछाल के साथ 25,114 के लेवल पर बंद हुआ।
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, “निफ्टी हरे निशान में बना रहा क्योंकि पुट राइटर्स ने 25,000 के आसपास सपोर्ट दिया। इंडेक्स अपनी हालिया बढ़त को मजबूत करता हुआ, धीरे-धीरे एक बेस बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब तक यह 24,850 से ऊपर बना रहता है, तब तक इसका ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। 25,150 से आगे का एक निर्णायक कदम निकट भविष्य में 25,500 की ओर तेजी का आधार तैयार कर सकता है।
वहीं, एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी बाजार में मिक्स क्लोजिंग हुई। नैस्डैक ने रिकॉर्ड हाई के साथ कारोबार की समाप्ति की। गिफ्ट निफ्टी आज सेंसेक्स निफ्टी के लिए नकारात्मक संकेत दे रहा है। आज सुबह NSE IX पर 43 अंक की गिरावट के साथ 25,161 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।