नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते BSE और NSE में गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से जारी सर्कुलर में दी गई है।
NSE ने अपने नए सर्कुलर में कहा है कि पहले जारी नोटिफिकेशन में आंशिक बदलाव करते हुए अब 15 जनवरी 2026 को कैपिटल मार्केट (CM) सेगमेंट में ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया जा रहा है। यह छुट्टी महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण दी गई है।
इससे पहले एक्सचेंज ने कहा था कि 15 जनवरी को ट्रेडिंग खुलेगी, लेकिन सिर्फ सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। अब नए आदेश के बाद पूरे दिन बाजार बंद रहेंगे।


