मुंबई (नेहा): भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की छवि एक दम साफ समझी जाती है। वह किसी तरह के विवादों में नहीं रहते। वह मैदान पर भी बिल्कुल शांत रहते हैं और अगर कोई विवाद होता भी है तो वह शांति से उसे निपटा लेते हैं, लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने सूर्यकुमार को लेकर ऐसा दावा किया है कि सभी हैरान रह गए हैं। इस अभिनेत्री का नाम है खुशी मुखर्जी।
खुशी हाल ही में एमटीवी स्पिलिट्सविला में दिखी थीं। उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार उन्हें काफी मैसेज करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों की बातें ज्यादा चलीं नहीं। सूर्यकुमार इस समय शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम देविशा है। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी।
खुशी से हाल ही में एक इवेंट में सवाल किया गया था कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने सीधा सा जवाब न में दिया। उन्होंने कहा, “मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे काफी क्रिकेटर पड़े हैं। सूर्यकुमार मुझे काफी मैसेज करते थे। अब हम ज्यादा बात नहीं करते। मैं उनसे अपना नाम जोड़ना भी नहीं चाहती। मुझे मेरे से जुड़े किसी लिंकअप की खबरें पसंद नहीं हैं।”


