चेन्नई (नेहा): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके कुछ टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉक्टर ने सीएम हेल्थ अपडेट साझा किया है।
यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सीएम स्टालिन रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी अचानक से उन्हें चक्कर आ गए। सीएम को फौरन चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है