नई दिल्ली (नेहा): एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला आज भारत में धमाकेदार शुरुआत करने की तैयारी में है। कंपनी आज (15 जुलाई 2205) मुंबई में पहला शोरूम खोलने जा रही है। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) में पहला शोरूम खुलेगा। इसमें टेस्ला के एक से बढ़कर एक मॉडल 3, मॉडल Y और मॉडल X की झलक देखने को मिलेगी। विजिटर्स को टेस्ला के स्पेशल फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इवेंट में खास मेहमान, उद्योग के पार्टनर और मीडिया के लोग शामिल होंगे। इसके बाद जल्द ही आम जनता के लिए भी शोरूम खोल दिया जाएगा।
अभी आधिकारिक तौर पर मॉडल की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि टेस्ला सबसे पहले मॉडल Y को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे चीन से आया किया जाएगा इसलिए भारत में इसपर लगभग 70 फीसदी आयात शुल्क लगेगा। इससे भारत में कार की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ जाएंगी। लेकिन आने वाले वक्त में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं। टेस्ला के आने से भारतीय ऑटो मार्केट में तकनीक और स्टाइल दोनों का एक नया लेवल देखने को मिल सकता है।
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4000 स्क्वॉयर फुट के इस रिटेल स्पेस को कंपनी ने 5 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी को हर महीने करीब 35.26 लाख रुपये का किराया देना होगा। वहीं हर साल शोरूम के किराए में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की भी बात सामने आई है, जो 5 साल में 43 लाख प्रति महीना तक पहुंच सकता है।