नई दिल्ली (नेहा): नई दिल्ली: 2 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। गांधी जी ने अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण भारत में जितने भी करंसी नोट होते हैं उस पर उनकी तस्वीर छपी होती है। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के सभी देश अपने-अपने यहां के महान व्यक्तित्व की तस्वीरों को करंसी पर छापती है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों ना चर्चित रहे हो वह उस देश की पहचान और प्रतीक होते हैं।
ऐसा ही एक क्रिकेटर भी हुआ। यह बात सुनने में बहुत अजीब लग सकती है कि किसी देश की करंसी पर एक क्रिकेट खिलाड़ी की तस्वीर छपी है, लेकिन यह सच है। कैरेबियाई आयलैंड के एक देश बारबाडोस का एक महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान फ्रैंक वॉरेल की तस्वीर नोट पर छपी थी। फ्रैंक वॉरेल वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिकेट के मैदान पर खेलने उतरे थे।