By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: हनीमून के बाद घर लौटते ही पति-पत्नी का रिश्ता हुआ खत्म, 48 घंटे में कपल ने की आत्महत्या
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > हनीमून के बाद घर लौटते ही पति-पत्नी का रिश्ता हुआ खत्म, 48 घंटे में कपल ने की आत्महत्या
national newsSad News

हनीमून के बाद घर लौटते ही पति-पत्नी का रिश्ता हुआ खत्म, 48 घंटे में कपल ने की आत्महत्या

Nri Rashtriya
Last updated: December 29, 2025 11:11 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरु (पायल): बेंगलुरु के एक नवविवाहित जोड़े की प्रेम कहानी का अंत इतना भयावह होगा, इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। सात फेरों के साथ शुरू हुआ सात जन्मों का सफर महज 8 हफ्तों के भीतर दो चिताओं और एक अस्पताल के ICU तक पहुंच गया है। श्रीलंका की वादियों से शुरू हुआ विवाद नागपुर के एक होटल के कमरे में जाकर खत्म हुआ, जिसने दो परिवारों को उम्र भर का दर्द दे दिया है।

महज दो महीने पहले, यानी 29 अक्टूबर को बेंगलुरु के सूरज शिवन्ना और गानवी ने एक नई जिंदगी का आगाज किया था। शादी के बाद यह जोड़ा अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोकर हनीमून के लिए श्रीलंका गया था। लेकिन वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही खत्म करनी पड़ी। पिछले हफ्ते ही दोनों वापस लौटे थे, पर कड़वाहट कम होने के बजाय और बढ़ गई।

बीते मंगलवार को गानवी ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रेन डेड’ पाया और गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। गानवी की मौत के बाद मामला कानूनी पेचीदगियों में फंस गया। गानवी के माता-पिता ने सूरज और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए।

मायके वालों का आरोप था कि ससुराल में गानवी का अपमान किया गया और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। गानवी के परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद बेंगलुरु पुलिस ने सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।

बेंगलुरु में कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक विरोध के दबाव के बीच सूरज अपनी मां जयंती के साथ नागपुर चले गए। उन्हें लगा कि शायद दूर जाकर स्थिति संभल जाएगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। नागपुर के एक होटल में सूरज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

अपने बेटे को खोने के गम में मां जयंती ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, वक्त रहते उन्हें बचा लिया गया, लेकिन वर्तमान में वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। नागपुर पुलिस ने सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बेंगलुरु पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। एक ओर जहां गानवी का परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सूरज के भाई संजय शिवन्ना ने इस पूरे घटनाक्रम को गहरा मानसिक आघात बताया है।

Related Posts:

  • 4
    हिमाचल में 4 जगहों पर फटे बादल, खाली कराए गए आसपास के गांव
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जालंधर में सनसनी: भाजपा पार्षद के भांजे के बेटे ने खुद को मारी गोली

नशे में धुत पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीन कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘आशिकों की कॉलोनी’ में शाहिद और दिशा की शानदार केमिस्ट्री

सोशल मीडिया से करण जौहर ने लिया ब्रेक

IPO से पहले PhonePe का बड़ा बदलाव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IIT कानपुर में बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या
Next Article बिहार में ठंड का कहर: 8वीं तक के सभी स्कूल बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ईरान की ओर बढ़ी विनाश की अगली खेप! गरजने को तैयार F-35
International News January 28, 2026
T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान पहुंची ये टीम, खेली जाएगी 3 मैचों की सीरीज
International News sports news January 28, 2026
जालंधर में सनसनी: भाजपा पार्षद के भांजे के बेटे ने खुद को मारी गोली
national news Politics पंजाब January 28, 2026
नशे में धुत पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीन कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
national news sports news January 28, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?