नई दिल्ली (नेहा): 29 मई, गुरुवार को सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि चांदी की कीमत में अच्छा खासा उछाल देखा गया है। इससे पहले सोने के दाम हल्की ही बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की जा रही थी। पहले जानते हैं कि आज सोने का भाव कितना गिरा है। 29 मई, गुरुवार के दिन सोने के दाम अच्छा खासा लुढ़का है। सुबह 10.04 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 542 प्रति 10 ग्राम गिरा है। सुबह 10.05 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 95,100 रुपये है।
अब तक सोने ने 94,939 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वही 95,010 पहुंचकर इसने अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 29 मई, गुरुवार के दिन चांदी के दाम बढ़ोतरी आई है। सुबह 10.09 बजे चांदी का भाव 421 प्रति किलो बढ़ा है।सुबह 10.11 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 97,562 रुपये दर्ज किया गया है। इसने अब तक 97,545 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वही 97720 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।