नई दिल्ली (पायल): एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई हसीनाएं लगातार अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। सितंबर महीने के लिए इंडिया की मोस्ट पॉपुलर फीमेल फिल्म स्टार्स की लिस्ट जारी की है। यहां जानिए इस लिस्ट में कौन से 10 चेहरे शामिल हैं। इस लिस्ट के सबसे पहले नंबर पर सामंथा रूथ प्रभु का नाम शुमार है। अदाकारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और लगातार अपने परफॉर्मेंसेस से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हसीना ‘रक्त ब्रह्मांड’ में नजर आएंगी।
आलिया भट्ट का नाम दूसरे नंबर पर है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी तमाम बेहतरीन फिल्मों से एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अब एक्ट्रेस को ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। इस लिस्ट के तीसरे नंबर पर पैन इंडिया स्टार काजल अग्रवाल ने अपनी जगह बनाई है। अदाकारा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का चलाया इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और यहां भी उन्हें काफी पसंद किया गया है। अब हसीना नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगी।
चौथे नंबर पर तृषा कृष्णन का नाम शुमार है। एक्ट्रेस साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुकी हैं। तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ये हसीना अब पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। पांचवां स्थान दीपिका पादुकोण को मिला है। दीपिका पादुकोण हर गुजरते दिन के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर ग्लोबल लेवल पर भी अपना परचम लहरा रही हैं। अगले नंबर पर नयनतारा का नाम है। टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में हसीना का नाम छठे स्थान पर दर्ज है। अब एक्ट्रेस को ‘टॉक्सिक: अ फेरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में देखा जाएगा।
रश्मिका मंदाना भी इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना के ऑपोजिट थामा में नजर आएंगी जो 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। साई पल्लवी भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अक्सर ही हसीना अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री को आठवां स्थान मिला है।
लिस्ट के नौवें नंबर पर तमन्ना भाटिया ने अपनी जगह बनाई है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत कर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी हसीना सुर्खियां बटोरती हैं। आखिर में श्रीलीला का नाम शुमार है। हसीना दसवें स्थान में है और वर्कफ्रंट की बात करें तो अब उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ देखा जाएगा।