नई दिल्ली (नेहा): भारत (India) की बढ़ती इकोनॉमी का एक और कमाल सामने आया है. देश में मिलेनियर हाउसहोल्ड (करोड़पतियों) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 4 साल के आंकड़ों को देखें तो हर 30 मिनट में एक नया मिलेनियर इस क्लब में जुड़ रहा है, यानी हर आधे घंटे में एक भारतीय परिवार की संपत्ति एक मिलियन डॉलर को पार कर रही है।
दरअसल, भारत में मिलेनियर हाउसहोल्ड की संख्या साल 2025 में बढ़कर 8.71 लाख हो गई है, जो कि साल 2021 में लगभग 4.58 लाख थी. मिलेनियम हाउसहोल्ड उन्हें कहा जाता है, जिनकी कुल संपत्ति (Net Worth) कम के कम 1 मिलियन डॉलर यानी 8.5 करोड़ होती है।