मुंबई (नेहा): रानी मुखर्जी अब ‘ओह माय गॉड 3 का हिस्सा बन गई हैं और अक्षय कुमार के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइजी में नजर आएंगी। 90 के दशक के दो सबसे बड़े सितारों का साथ आना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कास्टिंग मानी जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रानी की एंट्री से कहानी में ताजगी और गंभीरता दोनों आ गई है। सूत्र ने कहा, “यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक है। ‘
ओह माय गॉड’ अक्षय कुमार की सबसे फेवरिट फ्रेंचाइजी में से एक है और रानी मुखर्जी के जुड़ने से यह और बड़ी हो गई है। उनकी मौजूदगी से कहानी में जबरदस्त गंभीरता और फ्रेशनेस आएगी।” रानी मुखर्जी के जुड़ने से ‘ओह माय गॉड 3’ का लेवेल और इमोशनल इंटेसिटी काफी बढ़ जाएगी। सूत्र ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार तीसरी फिल्म के साथ फ्रेंचाइजी का दायरा बढ़ाना चाहते थे और हर पहलू को और बड़ा और प्रभावशाली बनाना चाहते थे।


