नई दिल्ली (नेहा): उत्तर प्रदेश के दादरी शहर की रहने वाली शिवानी ने इतिहास रच दिया है। बीएसएफ ने अपनी नियुक्ति के महज पांच महीने में ही उन्होंने आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्राप्त किया है। उनके पिता बढ़ई का काम करते हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 6 दशक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नियुक्ति के केवल 5 माह में ही किसी को यह प्रमोशन मिला हो। अब ऐसे में शिवानी की चर्चा देश भर में हो रही है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
असाधारण प्रदर्शन के लिए शीघ्र पदोन्नति पाने वाली शिवानी 22 वर्षों में दूसरी बीएसएफ कांस्टेबल बन गई हैं। 31 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद कांस्टेबल से उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर उनकी पदोन्नति की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में पहले कभी नहीं देखा गया।